facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दस से ज्यादा ब्रांड वाले क्लाउड किचन की जांच करेगी ZOMATO

Last Updated- December 11, 2022 | 3:06 PM IST

ऑनलाइन खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाली कंपनी ZOMATO ने शुक्रवार को कहा कि वह ऑपरेटरों के कदाचार पर लगाम लगाने के लिए एक ही जगह से 10 से ज्यादा ब्रांड का संचालन करने वाले क्लाउड किचन की जांच करेगा।

ZOMATO ने एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा, "जहां ब्रांड की सही संख्या का कोई सटीक विज्ञान नहीं है, वहीं हमारा मानना है कि इस उद्योग के सर्वाधिक संगठित इकाई को भी एक किचन से कई ब्रांड के परिचालन की स्थिति में लाभ नहीं होता है और उपभोक्ताओं का भरोसा भी कम होता है।"

ZOMATO ने कहा कि हाल में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSI) ने क्लाउड किचन चलाने वाली कंपनियों को एक ही लाइसेंस पर कई ब्रांडों का परिचालन करने की छूट दी हुई है।

हालांकि ZOMATO का मानना है कि पंजीकृत क्लाउड किचन चलाने वाली कुछ कंपनियां कानून में दी गई इस छूट का दुरुपयोग कर रही हैं और एक ही किचन से बहुत ज्यादा ब्रांड का संचालन कर रही हैं। इसकी वजह से उनके उत्पादों की पेशकश में कोई भी फर्क नहीं होता है और ग्राहक भी भ्रमित होने लगते हैं।

ZOMATO ने कहा कि इस स्थिति में ग्राहकों को होने वाले खराब अनुभव को देखते हुए बहुत ज्यादा ब्रांड चला रहे क्लाउड किचन की भौतिक जांच करने का फैसला लिया गया है। इस काम को भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ के सहयोग से अंजाम दिया जाएगा। ZOMATO ने कहा, "किसी भी एक जगह से 10 से ज्यादा फूड ब्रांड चलाए जा रहे हैं तो हम उस जगह की भौतिक रूप से जांच करने जा रहे हैं।

First Published - September 24, 2022 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट