facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सचिन के टेस्ट शतक रिकॉर्ड पर 4 खिलाड़ियों की निगाह, रेस में कोहली को इन 3 दिग्गजों से मिल रही टक्कर

Advertisement

Sachin's test century record: विराट कोहली को यहां मॉर्डन क्रिकेट के तीन दिग्गजों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:04 PM IST
Joe Root- जो रूट

मॉर्डन डे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक (51) का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? तो जुबान पर नाम फैब-4 का आता है। फैब-4 यानी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन।

वैसे वनडे में शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली (50 शतक) अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि टेस्ट में भी वह इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लेंगे। लेकिन क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कहानी अलग दिख रही है।

विराट कोहली को फैब-4 में तीन क्रिकेटरों से मिल रही टक्कर

विराट कोहली को यहां मॉर्डन क्रिकेट के तीन दिग्गजों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में रांची टेस्ट में शतक के साथ जो रूट ने अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया और इस जंग को और दिलचस्प बना दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली के नाम जहां अभी 29 शतक हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ (34 शतक), जो रूट (33 शतक) और केन विलियमसन (32 शतक) उनसे आगे चल रहे हैं।

Also Read: India vs England, 4th Test: अपने डेब्यू टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट लेने वाले आकाश दीप कौन हैं?

उम्र के मामले में कोहली पर भारी तीनों दिग्गज

साथ ही उम्र के मामले में ये तीनों क्रिकेटर उनसे बाजी मार रहे हैं। कोहली जहां 35 साल के हैं। वहीं, विलियमसन (33 साल), जो रूट (33 साल) और स्टीव स्मिथ (34 साल) के हैं। उम्र क्रिकेटर कितनी साल क्रिकेट खेलेगा उसको काफी हद तक करती है। उस लिहाज से कोहली को इन तीनों से कड़ी टक्कर मिल रही है और आगे भी मिलते रहने की संभावना है।

कोहली को तेजी से शतक बनाने की जरूरत

आंकड़ों पर निगाह डालें तो शतकों के लिहाज से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में खास नहीं कर पाए हैं। उनके नाम पिछले 29 टेस्ट में केवल दो शतक ही लगाए हैं।

जिसमें उन्होंने एक पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ (121) 20 जुलाई 2023 को और दूसरा 9 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। अगर कोहली को इस रेस में आगे निकलना है तो अपने शतकों की रफ्तार में इजाफा करना होगा।

बात करें अन्य तीन बल्लेबाजों की तो वे आज कल कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। विलियमसन ने हालिया बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में तीन शतक ठोक दिए। स्टीव स्मिथ ने भी बीते साल 3 शतक लगाए थे और इस साल 91 रन पर नाबाद रह चुके हैं।

ऐसे में वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत जो रूट की खराब रही थी। हालांकि, रांची टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी का संकेत दे दिया है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement