facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Afghanistan: राशिद खान की कमर की सर्जरी हुई, बिग बैश लीग नहीं खेलेंगे

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राशिद का ब्रिटेन में एक शीर्ष सर्जन ने ऑपरेशन किया।

Last Updated- November 24, 2023 | 11:39 AM IST
Rashid Khan
Afghanistan player Rashid Khan

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान की ब्रिटेन में कमर की छोटी सी सर्जरी हुई है और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। यह करिश्माई स्पिनर हालांकि सात दिसंबर से शुरू होने वाली बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएगा।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राशिद का ब्रिटेन में एक शीर्ष सर्जन ने ऑपरेशन किया। राशिद ने भारत में हाल में संपन्न विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एसीबी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान की क्रिकेट सनसनी राशिद खान की ब्रिटेन में प्रसिद्ध सर्जन डॉ. जेम्स के मार्गदर्शन में कमर की छोटी सर्जरी हुई। उन्हें कुछ समय के लिए आराम दिया गया है और उनके जल्द ही उबरने की उम्मीद है।’’ साथी क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने सर्जरी के बाद राशिद की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाओ राजा।’’

गुरुवार को राशिद की बिग बैश लीग टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स ने घोषणा की थी कि राशिद का जल्द ही एक छोटा ऑपरेशन किया जाएगा। वह 2017 से स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement