facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 के 5 मैचों के बाद कौन टीम है पॉइंट टेबल में नंबर 1, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन खिलाड़ी आगे? जानें

Advertisement

वैसे तो यह पॉइंट टेबल का यह शुरुआती रुझान है लेकिन जिन टीमों को अपने पहले मैच में जीत मिल गई है उनके हौसले बुलंद हो गए होंगे।

Last Updated- March 25, 2024 | 10:13 AM IST
IPL- आईपीएल

IPL 2024 के अभी तक 5 मैच हो चुके हैं। और सभी टीमों ने 1-1 मैच खेल लिया है। कुछ टीमों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई है तो कुछ टीमों को अभी जीत का इंतजार है। वैसे तो यह पॉइंट टेबल का यह शुरुआती रुझान है लेकिन जिन टीमों को अपने पहले मैच में जीत मिल गई है उनके हौसले बुलंद हो गए होंगे। बहरहाल, आइए नजर डालते हैं अभी तक कि पॉइंट टेबल पर।

पॉइंट टेबल में इन 5 टीमों के खुल गए खाते

जिन पांच टीमों ने अपने खाते खोले हैं। वे हैं, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स। जिन टीमों को अभी खाता खोलना बाकी है। वे हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स।

पॉइंट टेबल में कौन सी टीम टॉप पर है?

राजस्थान रॉयल्स अपने बेहतर नेट रन रेट (+1.000) की बदौलट पॉइंट टेबल में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स ( +0.779 नेट रन रेट) के साथ, तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (+0.455), चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस (+0.300) और कोलकाता नाइट राइडर्स (+0.200) है।

Also Read: RCB vs PBKS, IPL 2024: होली के दिन RCB भिड़ेगी पंजाब किंग्स से, जानें संभावित प्लेइंग XI; कहां, कितने बजे देखें मैच

संजू सैमसन टॉप पर

बल्लेबाजों की बात करें तो संजू सैमसन 82 रन बनाकर टॉप पर हैं। उनके बाद निकोलस पूरन (64), आंद्रे रसेल (64), सैमसन (63) और हेनरिक क्लासेन (63) हैं। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में (256 SR) आंद्रे रसेल टॉप पर हैं। अभी तक इस एडिशन में किसी ने शतक नहीं जमाया है। ऐसे में आने वाले मैचों में कौन शतक लगाता है। इस पर सभी की निगाहें होंगी। सिक्स लगाने के मामले में हेनरिक क्लासेन (8 सिक्स) अभी सबसे आगे हैं। उनके बाद आंद्रे रसेल (7 सिक्स) हैं।

विकेट लेने के मामले में मुस्ताफिजुर रहमान आगे

बात करें गेंदबाजी की तो चेन्नई के मुस्ताफिजुर रहमान (4 विकेट) के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (3 विकेट), टी नटराजन (3 विकेट) और हर्षित राणा (3 विकेट) हैं। इकॉनमी के मामले में जसप्रीत बुमराह (3.50) टॉप पर हैं।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement