facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aus vs Pak 2nd Test: पाक-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में इस अजीब वजह से रुका मैच, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

मैदान पर आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ठहाके लगाते दिखे तो इलिंगवर्थ की जगह लेने के लिये रिजर्व अंपायर फिलीप गिलेस्पी बॉक्स की तरफ भागे।

Last Updated- December 28, 2023 | 2:30 PM IST

Aus vs Pak 2nd Test: आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद का खेल रोकना पड़ा क्योंकि तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) की लिफ्ट में फंस गए थे।

लंच के बाद खिलाड़ी मैदान पर पहुंच गए थे लेकिन कई मिनटों तक खेल रूका रहा। मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और माइकल गॉ को बताया गया कि इलिंगवर्थ एमसीजी पर अपनी जगह पर नहीं पहुंचे हैं। प्रसारकों ने भी खाली सीटों की ओर कैमरे का रूख किया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा ,‘‘ मैच में देरी हो गई है क्योंकि तीसरे अंपायर लिफ्ट में फंस गए हैं ।’’ इलिंगवर्थ डाइनिंग क्षेत्र से अपनी सीट पर लौटते समय लिफ्ट में फंस गए।

मैदान पर आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ठहाके लगाते दिखे तो इलिंगवर्थ की जगह लेने के लिये रिजर्व अंपायर फिलीप गिलेस्पी बॉक्स की तरफ भागे।

वॉर्नर के साथ बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ ने विल्सन से पूछा कि इलिंगवर्थ के लौटने तक क्या वह बैठ सकते हैं। कुछ मिनट बाद इलिंगवर्थ लिफ्ट से निकलकर अपनी सीट पर बैठे और खेल शुरू हुआ।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement