facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BAN vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के पहले हुआ बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश को अमेरिका ने 5 विकेट से हराया

Advertisement

BAN vs USA: बांग्लादेश के साथ हो रही ये तीन मैचों की सीरीज अमेरिका के लिए मुख्य वॉर्म अप हैं, ताकि वह विश्व कप की तैयारी अच्छे से कर सके।

Last Updated- May 22, 2024 | 10:14 AM IST
USA
कोरी एंडरसन ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए जबकि हरमीत सिंह ने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाकर मैच को अमेरिका की झोली में डाल दिया। Photo credit @usacricket Twitter Handle

अमेरिका ने बांग्लादेश को हराकर T20 विश्व कप की तैयारी को शानदार शुरुआत दी है! ह्यूस्टन में मंगलवार को खेले गए टी20 मैच में अमेरिका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इस बार T20 विश्व कप वेस्टइंडीज के साथ मिलकर अमेरिका ही आयोजित कर रहा है।

इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के मैच अमेरिका में ही खेले जाएंगे। बांग्लादेश के साथ हो रही ये तीन मैचों की सीरीज अमेरिका के लिए मुख्य वॉर्म अप हैं, ताकि वह विश्व कप की तैयारी अच्छे से कर सके।

अमेरिका भले ही रैंकिंग में 19वें नंबर पर है, लेकिन उसने बांग्लादेश को हराकर उलटफेर कर दिया, जो रैंकिंग में 9वें स्थान पर है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 153 रन बनाए। अमेरिका ने लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

यह जीत कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह की शानदार साझेदारी की बदौलत मिली। जब 5 ओवर बाकी थे तब स्कोर 5 विकेट पर 94 रन था, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदल दिया। कोरी एंडरसन ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए जबकि हरमीत सिंह ने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाकर मैच को अमेरिका की झोली में डाल दिया।

हरमीत सिंह ने कहा, “यह जीत बहुत खुशी देने वाली है। मैं खुद पर भरोसा कर रहा था और इस मैच में अहम था अंत तक टिके रहना। आखिरी ओवर में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही हमारी योजना थी। कोरी के पास बहुत अनुभव है। उन्होंने बड़े टूर्नामेंट और बड़े मैच खेले हैं। वह जानते हैं कि कैसे मैच को खत्म करना है और दबाव में कैसे शांत रहना है।”

इस सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को ह्यूस्टन में खेला जाएगा।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement