facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, USA को 10 विकेट से रौंदा

Advertisement

गत चैंपियन इंग्लैंड ने रविवार को आईसीसी टी वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही यूएसए (USA) को 10 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Last Updated- June 23, 2024 | 11:08 PM IST

ENG vs USA, T20 World Cup: क्रिस जॉर्डन के चार विकेट के बाद कप्तान जोस बटलर की 38 गेंद में नाबाद 83 रन की तूफानी पारी के दम पर यूएसए को रौंदते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई।

गत चैंपियन इंग्लैंड ने रविवार को आईसीसी टी वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही यूएसए (USA) को 10 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बटलर ने छह चौके और सात छक्के लगाए। इसमें से पांच छक्के नौवें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह के खिलाफ आए। बटलर ने हरमीत सिंह को लगातार पांच छक्के लगाए जिससे इंग्लैंड की टीम ने मात्र 9.4 ओवर में 116 रन का मामूली लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले अपना वापसी मैच खेलते हुए तेज गेंदबाज जॉर्डन ने 4/10 के निर्णायक स्पैल में हैट-ट्रिक हासिल ली जिससे इंग्लैंड ने टूर्नामेंट को को-होस्ट कर रही अमेरिकी टीम को 115 रनों पर ही रोक दिया।

मार्क वुड के स्थान पर वापसी करते हुए जॉर्डन ने अंतिम ओवर में पांच गेंदों में से चार गेंद चार विकेट लिए। उन्होंने 2.5 ओवर में मात्र 10 रन देकर चार विकेट चटके। दूसरी तरफ यूएसए की टीम 18.5 ओवर में ही सिमट गयी।

इसके अलावा आदिल राशिद ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि सैम कुरेन (23 रन देकर 2 विकेट) ने भी दो विकेट लिए।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement