facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टीम इंडिया को मिला नया मुख्य कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे गौतम गंभीर

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautham Gambhir) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

Last Updated- July 09, 2024 | 8:30 PM IST
Bumrah will lead, if Rohit doesn't play, Rahul is likely to open the innings: Coach Gambhir बुमराह अगुआई करेंगे, रोहित नहीं खेलते तो राहुल के पारी का आगाज करने की संभावना: कोच गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच का एलान हो गया है। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गंभीर मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”मुझे अत्यंत खुशी हो रही है और मैं भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर का स्वागत करता हूं।”

उन्होंने कहा, ”आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।”

18 जून को हुआ था गौतम गंभीर का इंटरव्यू

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए 18 जून को इंटरव्यू लिया था। यह इंटरव्यू ‘जूम कॉल’ पर हुआ था और इसमें गंभीर तथा अशोक मल्होत्रा ​​दोनों ऑनलाइन शामिल हुए।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज 42 वर्षीय गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को टीम के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ दिया। द्रविड़ के कोच रहते टीम ने 17 साल के सूखे के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता।

देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य: गंभीर 

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त होने के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।

उन्होंने एक्स पर कहा, ”भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। अलग टोपी पहनने के बावजूद वापस आकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। लेकिन मेरा लक्ष्य वही है जो हमेशा से रहा है, हर भारतीय को गौरवान्वित करना। नीली यूनिफॉर्म वाले लोगों के कंधों पर 1.4 अरब भारतीयों के सपने हैं और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ करूंगा।”

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement