facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: बाबर आजम की कुर्सी को खतरा! नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ 6 अंक दूर गिल

Advertisement

डेंगू के कारण विश्व कप में पहले दो मैच नहीं खेल सके गिल ने तीन मैचों में 95 रन बनाये हैं जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाये गए 53 रन शामिल हैं ।

Last Updated- October 25, 2023 | 5:42 PM IST
Shubman Gil

Shubhman Gill ICC Rankings: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) से सिर्फ छह अंक पीछे हैं। 24 वर्ष के गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान 2000 वनडे रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

गिल के 823 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि बाबर के रेटिंग अंक घटकर 829 रह गए हैं। डेंगू के कारण विश्व कप में पहले दो मैच नहीं खेल सके गिल ने तीन मैचों में 95 रन बनाये हैं जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाये गए 53 रन शामिल हैं ।

कोहली तीन पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर

विश्व कप में अब तक सर्वाधिक 354 रन बना चुके विराट कोहली तीन पायदान चढकर आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ पांचवें स्थान पर हैं । वहीं पांच मैचों में तीन शतक बना चुके दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक तीसरे स्थान पर हैं ।

शीर्ष पर काबिज जोश हेजलवुड के करीब पहुंचे सिराज

गेंदबाजों में भारत के मोहम्मद सिराज पांच मैचों में छह विकेट लेकिर शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के करीब पहुंच गए हैं । दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज तीसरे स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चार पायदान चढ़कर छठे और आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा चार पायदान ऊपर सातवें स्थान पर आ गए हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 5:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement