भारत ने केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के नाम रहे इस टेस्ट में हर समय विकेटों का पतझड़ ही दिखाई दिया। पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 55 रन पर आउट करने के बाद भारतीय टीम खुद 153 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 176 रन बनाए और टीम इंडिया को 79 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने इस छोटे लक्ष्य को दूसरे दिन लंच के बाद 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टूटा 91 साल पुराना रिकॉर्ड
केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के विजेता का फैसला करने में पांच सेशन और 642 गेंदों से भी कम समय लगा। दक्षिण अफ्रीका को दो पारियों में 55 और 176 रन पर आउट करने के बाद भारत 7 विकेट से विजयी हुआ। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खेला गया सबसे छोटा मैच था। इससे पहले, 1932 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मैच था। उस टेस्ट मैच में केवल 656 गेंदें फेंकी गईं क्योंकि पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका को मात्र 36 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया विजयी हुआ।
| IND बनाम SA दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों द्वारा खेली गई गेंदें | ||||
| Team | Innings | Overs | Balls | Runs |
| South Africa | 1st | 23.2 | 140 | 55 |
| India | 1st | 34.5 | 209 | 153 |
| South Africa | 2nd | 36.5 | 221 | 176 |
| India | 2nd | |||
गेंदों के हिसाब से इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच
2024- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन (642 गेंदें)
1932 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न (656 गेंदें फेंकी गईं)
2021- भारत बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद (842 गेंद)
2000 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन (883 गेंदें फेंकी गईं)
2002 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, शारजाह (893 गेंदें फेंकी गईं)
1935 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन (672 गेंदें फेंकी गईं)
1888 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स (792 गेंदें फेंकी गईं)
1888 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर (788 गेंदें फेंकी गईं)
1889 दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड, केप टाउन (796 गेंदें फेंकी गईं)
1912 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओवल (815 गेंदें फेंकी गईं)
1946 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन (872 गेंदें फेंकी गईं)
पहली पारी में सिराज दो दूसरी पारी में बुमराह चमके
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ दी। पहली पारी में जहां मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट झटके वहीं दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली और 61 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
गेंदबाजों की महफिल में मारक्रम का शतक
भले ही दोनों तरफ से विकेटों का पतझड़ लगा रहा लेकिन मारक्रम ने शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया। टेस्ट में यह उनका 7वां शतक था। मारक्रम 103 रन बनाकर आउट हुए।