facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs SA, Test Match: KL Rahul ने शतक जड़ तोड़े कई रिकॉर्ड, भारत की पहली पारी 245 पर सिमटी

Advertisement

KL Rahul दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन मैदान में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं।

Last Updated- December 27, 2023 | 9:16 PM IST
Rohit out of first test, fit KL Rahul will open the innings in Perth, captaincy handed over to Bumrah रोहित पहले टेस्ट से बाहर, फिट केएल राहुल पर्थ में करेंगे पारी का आगाज, बुमराह को सौंपी गई कप्तानी

IND vs SA, 1st Test Match: केएल राहुल (KL Rahul) के शानदार शतक के बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए। लोकेश राहुल ने अंत तक एक छोर संभालते हुए पूरी टीम में सबसे ज्यादा 101 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 38 रन की पारी खेली।

राहुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ सबसे यादगार साझेदारियों में से एक खेली। उन्होंने पहले शार्दुल के साथ 43 रन, बुमराह के साथ 27 रन और फिर सिराज के साथ 47 रन जोड़कर भारत को पहली पारी में मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी शायद 150 रन के आस पास सिमट जाएगी लेकिन राहुल की झुझारू पारी ने इंडियन टीम के स्कोर 245 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान, कभी रिजेक्ट नहीं होगा लोन, मिलेगा सस्ता ब्याज

शतक के साथ केएल राहुल ने बनाए कई रिकॉर्ड

इस शतक के साथ बतौर विकेटकीपर सेंचुरी लगाने वाले केएल राहुल पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा 4 शतक ऋषभ पंत के नाम है जबकि वी मांजरेकर, ए रात्रा, वृद्धिमान साहा के नाम एक-एक शतक है।

दक्षिण अफ़्रीका में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें एशियाई बल्लेबाज़

केएल राहुल साउथ अफ्रीका में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले एशिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम 5 जबकि अज़हर महमूद, टी समरवीरा, विराट कोहली और केएल के नाम दो-दो शतक है।

सेंचुरियन स्टेडियम में दो शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज

केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन मैदान में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2021/22 में 123 (260) की पारी खेली थी।

भारतीय पारी 245 रन पर सिमटी

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 245 रन बनाए। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 101 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 38 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबादा ने पांच जबकि नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट चटकाए।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement