facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs England, 5th Test: ध्रुव जुरेल ने धोनी स्टाइल में किया ओली पोप को स्टंप आउट, कुलदीप के साथ बनाया था प्लान

Advertisement

कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 72 रन देकर 5 विकेट झटके।

Last Updated- March 07, 2024 | 4:06 PM IST
Kuldeep Yadav- कुलदीप यादव

एक जमाने में जहां महेंद्र सिंह धोनी विपक्षी बल्लेबाजों के माइंड को पढ़कर उन्हें आउट करने का प्लान बना लिया करते थे। लगता है वह कला अब टीम इंडिया के नए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी धीरे-धीरे सीख रहे हैं। धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन लंच के पहले ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब जुरेल और कुलदीप ने मिलकर ऐसा प्लान बनाया कि इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

पहले दिन की शुरुआत भारत की उम्मीदों के विपरीत हुई। जैक क्रॉली ने अश्विन और कुलदीप के सामने गजब के शॉट खेले और देखते-देखते टीम के स्कोर को 50 के पार ले गए। इस दौरान टीम इंडिया को बेन डकेट के रूप में पहली सफलता भी मिली। लेकिन उनके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी में और गहरापन दिखाया। ऐसा लगा कि अब लंच के पहले टीम इंडिया और कोई विकेट नहीं झटक पाएगी।

चूंकि, भारतीय टीम को एक और विकेट की सख्त दरकार थी तो कप्तान रोहित शर्मा हर तरह की कोशिश करने में लगे थे। लेकिन ओली पोप और क्रॉली बैजबॉल स्टाइल में आक्रामक क्रिकेट खेलकर रोहित के हर प्लान को फेल कर रहे थे। इसी बीच लंच के पहले का आखिरी ओवर कुलदीप यादव फेंकने आए।

कुलदीप-जुरेल का प्लान कर गया काम

इस ओवर की लगातार दो गेंदें पोप डॉट खेल गए। इसी बीच जुरेल कुलदीप के पास गए और उनसे कहा कि चूंकि पिछले दो गेंदें डॉट गई हैं, ऐसे में पोप अपने कदम का सहारा लेकर बड़ा शॉट खेलने की सोच सकते हैं। फिर क्या था कुलदीप ने अपनी अगली गेंद की लेंथ छोटी कर दी और उसे आगे बढ़कर खेलने गए पोप गेंद को मिल कर गए और उन्हें जुरेल ने आराम से स्टंप आउट कर दिया। इस तरह से कुलदीप और जुरेल की जुगलबंदी ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।

आखिरकार, इंग्लैंड की पारी 57.4 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। इस दौरान क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 72 रन देकर 5 विकेट झटके।

मैच में चौथा विकेट झटकने के साथ ही कुलदीप ने टेस्ट में अपने 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने यह कारनामा 12वें टेस्ट की 21वीं पारी में किया है। साथ ही वह भारत की तरफ से सबसे कम गेंद में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने केवल 1871 गेंदे फेंककर यह कीर्तिमान हासिल किया। उनके पहले अक्षर पटेल ने 2205 और जसप्रीत बुमराह ने 2520 गेंदें फेंकी थीं।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement