अनुभवी स्पिनर आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 98 टेस्ट खेले हैं। वह शुक्रवार (16 फरवरी) को राजकोट में भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दौरान 500 विकेट के कीर्तिमान तक पहुंते। जैक क्रॉली टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन का 500वां शिकार बने।
साथ ही, अश्विन दिग्गज अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उनके नाम 619 विकेट हैं।
| टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का कारनामा | |||
| माइलस्टोन विकेट | बनाम | मैच | साल |
| 50 | इंग्लैंड | 9 | 2011 |
| 100 | वेस्टइंडीज | 18 | 2013 |
| 150 | साउथ अफ्रीका | 29 | 2015 |
| 200 | न्यूजीलैंड | 37 | 2016 |
| 250 | बांग्लादेश | 45 | 2017 |
| 300 | श्रीलंका | 54 | 2017 |
| 350 | साउथ अफ्रीका | 66 | 2019 |
| 400 | इंग्लैंड | 77 | 2021 |
| 450 | ऑस्ट्रेलिया | 89 | 2023 |
| 500 | इंग्लैंड | 98 | 2024 |
सबसे कम मैचों में 500 विकेट लेने वाले दुनिया में दूसरे नंबर पर अश्विन
37 वर्षीय अश्विन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद 100 से कम टेस्ट में 500 विकेट तक पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। मुरली ने केवल 87 मैचों में 500 विकेट तक पहुंचे थे। अश्विन 50, 100, 150, 200, 350, 400, 450 और 500 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय हैं, वहीं 250 और 300 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया में सबसे तेज भारतीय हैं।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन रेड-बॉल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 133 मैचों में मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए हैं। मुरलीधरन के बाद शेन वार्न, जेम्स एंडरसन, अनिल कुंबले और स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है।
खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने भारत के पहले पारी में 445 रन के जवाब में 207 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। शतकवीर डेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इसके पहले भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131, रवींद्र जडेजा ने 112 और सरफराज खान ने 62 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 4 विकेट झटके।