facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 Point Table: चेन्नई की जीत के बाद पॉइंट टेबल में हुआ बदलाव, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

Advertisement

CSK के नाम इस सीजन में दो जीत हो गई हैं और वह पॉइंट टेबल में नंबर 1 पायदान पर पहुंच गई है।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:39 PM IST
IPL 2023: CSK vs GT

IPL 2024 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी आसानी से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इसके साथ CSK के नाम इस सीजन में दो जीत हो गई हैं और वह पॉइंट टेबल में नंबर 1 पायदान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चेन्नई के बल्लेबाजों ने गजब का दम दिखाया और शिवम दूबे के 23 गेंदों में 51 और रचिन रवींद्र के 20 गेंदों में 46 रन की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन का स्कोर ही बना पाई और मैच 63 रन से हार गई।

चूंकि, CSK ने बड़ी जीत दर्ज की है इसलिए नेट रन रेट के मामले में भी उसने बड़ी बढ़त दर्ज की है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ है। आने वाले दिनों में जब सारी टीमें अपने-अपने दो-दो मैच खेल लेंगी। उसके बाद पॉइंट टेबल में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, ये नेट रन रेट की बढ़त तब भी CSK के लिए मददगार रहेगी।

ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास

बात करें मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की तो विराट कोहली 98 रन बनाकर टॉप पर हैं और उनके पास ऑरेंज कैप है। दूसरे नंबर पर सैम करन 86 रन के साथ हैं। तीसरे नंबर पर आज के मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले शिवम दूबे हैं। दूबे के नाम 85 रन हो गए हैं। चौथे नंबर पर रचिन रवींद्र 83 रन के साथ हैं। पांचवें नंबर पर संजू सैमसन 82 रन के साथ हैं। टॉप 5 में दो सीएसके के दो प्लेयर हैं। जो बताता है कि सीएसके टीम के खिलाड़ी कितनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

पर्पल कैप मुस्ताफिजुर रहमान के पास

बात करें पर्पल कैप की तो चेन्नई के मुस्ताफिजुर रहमान के पास अभी पर्पल कैप है। उन्होंने अब तक 2 मैचों में सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं। दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। जिन्होंने 3 विकेट झटके हैं। तीसरे नंबर पर हरप्रीत बराड़ हैं जिन्होंने 3 विकेट झटके हैं। चौथे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं जिन्होंने भी 3 विकेट झटके हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement