facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले बने पहले भारतीय

Advertisement

35 साल के विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

Last Updated- March 22, 2024 | 9:05 PM IST
Virat Kohli hits sixth century in IPL, equals Chris Gayle's record

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले मैच के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कारनाम चेन्नई के एम एम चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में हासिल किया।

कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का छठा रन बनाया यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 35 साल के विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

कोहली ने 360 पारियों में छुआ मुकाम

कोहली ने 360 टी20 पारियों में यह मुकाम छुआ है। इस मामले में उनसे आगे केवल क्रिस गेल हैं। जिन्होंने 343 पारियों में इस कारनामे को हासिल किया था। इस दौरान कोहली ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 12000 टी20 रन के लिए 368 टी20 पारियां ली थीं। भारतीयों के बीच रोहित शर्मा कोहली के पीछे हैं। रोहित के नाम 11,156 टी20 रन हैं।

8 टी20 शतक लगा चुके हैं कोहली

कोहली ने अपने करियर में आठ टी20 शतक लगाए हैं, जिनमें से सात आईपीएल में आए हैं – जो लीग में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। टी20 में अर्धशतक के मामले में भी कोहली 99 ऐसे स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल गेल और वॉर्नर ही हैं।

इस मैच में विराट कोहली 20 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक आरसीबी ने 78 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement