facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: क्या KKR के खिलाफ Virat Kohli को गलत आउट दिया गया ? अंपायर के फैसले पर फैन्स का फूटा गुस्सा

Advertisement

यदि गेंद खिलाड़ी की कमर से ऊपर फेंकी जाती है, तो डिलीवरी को 'नो-बॉल' के रूप में अमान्य माना जाता है और बल्लेबाज को फ्री हिट दी जाती है।

Last Updated- April 21, 2024 | 7:11 PM IST
Virat Kohli RCB vs KKR

Virat Kohli: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के टॉप रन स्कोरर और ऑरेंज कैप होल्डर विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार को केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के खिलाफ जल्दी आउट हो गए।

आरसीबी (RCB) के बल्लेबाज ने अपने आउट का विरोध किया और दावा किया कि हर्षित राणा की बॉल उनकी कमर से ऊंची रही और नो-बॉल थी। हालांकि, थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से डिलीवरी को चेक किया और विराट कोहली के आउट को लीगल बताया।

विराट कोहली (Virat Kohli) थर्ड अंपायर के फैसले से स्पष्ट रूप से नाखुश थे और ग्राउंड अंपायर के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई और वह गुस्से में मैदान छोड़कर चले गए।

सोशल मीडिया पर आरसीबी के फैंस थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज दिखे और इसे केकेआर (KKR) के पक्ष में “टेक्नीकल चीटिंग” बता दिया। यूजर्स ने दावा किया कि फुटेज से स्पष्ट रूप से पता रहा है कि हर्षित राणा की गेंद नो बॉल थी और थर्ड अंपायर को फैसले को पलट देना चाहिए था।

क्या विराट कोहली सही में ऑउट थे ?

तीसरे अंपायर ने टेक्नीकल आधार पर विराट कोहली के आउट को लीगल माना। ऐसा इसलिए क्योंकि नो बॉल को चेक करने के लिए दो चीजों पर विचार किया गया। पहला गेंद की ऊंचाई और दूसरा खिलाड़ी की कमर की ऊंचाई। यदि गेंद खिलाड़ी की कमर से ऊपर फेंकी जाती है, तो डिलीवरी को ‘नो-बॉल’ के रूप में अमान्य माना जाता है और बल्लेबाज को फ्री हिट दी जाती है।

विराट कोहली के मामले में गेंद की ऊंचाई 0.92 मीटर थी जबकि विराट कोहली की कमर की ऊंचाई 1.04 मीटर है, जिसका मतलब है कि गेंद लीगल सीमा के अंदर थी और इसलिए टेक्नीकल आधार पर ऑउट पूरी तरह से लीगल था।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement