facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL: फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली को लगाया गले और पैर भी छुए, देखें वीडियो

Advertisement

कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 77 रन बनाए।

Last Updated- March 25, 2024 | 11:13 PM IST
Virat Kohli- विराट कोहली

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग कमाल की है। उनके फैन उनके हर जश्न में शरीक होना चाहते हैं। यही वजह है कि भले ही कोहली अच्छे फॉर्म में हों या खराब उनके फैंस उनका साथ छोड़ते नजर नहीं आते। ऐसे में यह कोई नई बात नहीं है कि फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के पास पहुंच जाएं। पूर्व में भी हमने देखा है कि जब इस तरह से फैंस कोहली के पास पहुंचे हैं तो वह उन्हें बड़े आराम से वापस दर्शक दीर्घा में जाने को कहते हैं।

ऐसा ही वाकया पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज खेले जा रहे मुकाबले में देखने को मिला जब आरसीबी की पारी की शुरुआत के पहले एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के पास पहुंच गया। उसने पहले उनके पैर छुए और फिर गले लगा लिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी फैन को वापस दर्शकदीर्घा में ले गए।

कोहली ने हासिल किया कैचों का रिकॉर्ड

इसके पहले कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय का तमगा भी हासिल कर लिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का कैच लपककर अपने टी20 फॉर्मेट में 173 कैच पूरे किए। उन्होंने इस दौरान सुरेश रैना (172 कैच) को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा 167 कैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मनीष पांडे 146 कैच और सूर्यकुमार यादव 136 कैचों के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। वैसे कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट में 362 कैचों के साथ कायरन पोलार्ड पहले नंबर पर हैं।

कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 सिक्स लगाए। वैसे कोहली को इसके लिए जॉनी बेयरस्टो को शुक्रिया बोलना चाहिए जिन्होंने उनका स्लिप में कैच छोड़ा था। उस वह कोहली ने खाता भी नहीं खोला था।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement