facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिकेट के मैदान पर आखिरकार ईशान किशन की वापसी, बनाए इतने रन

Advertisement

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले इशान पिछली बार भारत के लिए पिछले साल नवंबर में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान खेले थे।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:45 PM IST
Indian Wicketkeeper Ishan Kishan

रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में नहीं खेलने के कारण आलोचना का सामना कर रहे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने मंगलवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में प्रभावहीन वापसी करते हुए यहां डीवाई पाटिल कप में 19 रन बनाए। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिए खेलते हुए 25 साल के इशान ने मध्यम गति के गेंदबाज सायन मंडल की गेंद पर सुमित ढेकाले को स्टंप किया और बाद में 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।

आरबीआई को रूट मोबाइल लिमिटेड के खिलाफ 89 रन से हार का सामना करना पड़ा। डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर रूट मोबाइल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष वर्तन की 31 गेंद में 54 रन और ढेकाले की 42 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरबीआई की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 103 रन पर आउट हो गई।

रूट मोबाइल की ओर से बद्री आलम ने 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले इशान पिछली बार भारत के लिए पिछले साल नवंबर में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान खेले थे। इसके बाद उन्होंने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ब्रेक लेने का फैसला किया और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मुकाबलों और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नजरअंदाज कर दिया गया।

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इशान रणजी ट्रॉफी के अंतिम दौर के मैचों में नहीं खेले और उन्हें मुंबई इंडियन्स के अपने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया। इशान का प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेलना और केवल आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले के पीछे का एक कारण था कि खिलाड़ियों को लुभावनी लीग के नीलामी पूल का हिस्सा बनने का पात्र होने के लिए न्यूनतम संख्या में रणजी ट्रॉफी मैच खेलने होंगे।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement