facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kedar Jadhav retirement: केदार जाधव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

Advertisement

जाधव ने इंस्टाग्राम पर अपने करियर की तस्वीरों का एक शानदार स्लाइड शो शेयर किया, जिसके साथ पीछे से किशोर कुमार का गाना बज रहा था।

Last Updated- June 03, 2024 | 6:40 PM IST
Kedar Jadhav

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज की घोषणा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के संन्यास के ऐलान से काफी मिलती-जुलती है। जाधव ने इंस्टाग्राम पर अपने करियर की तस्वीरों का एक शानदार स्लाइड शो शेयर किया, जिसके साथ पीछे से किशोर कुमार का गाना बज रहा था।

उन्होंने लिखा, “अपने पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। 3 बजे IST (सोमवार) से, मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए।”

केदार जाधव के संन्यास लेने की घोषणा काफी हद तक उसी अंदाज में थी, जैसा कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को किया था। धोनी ने इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान भारत के लिए अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच के एक साल बाद इंस्टाग्राम पर दो-लाइन के संदेश के साथ संन्यास की घोषणा की थी।

उनके शब्द थे, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 19.29 बजे से मुझे रिटायर मान लिया जाए।” उन्होंने भी अपने करियर की तस्वीरों का स्लाइड शो अपने पसंदीदा गानों में से एक “मैं पल दो पल का शायर हूं” पर लगाकर शेयर किया था।

केदार जाधव का भारतीय टीम के साथ करियर 2014 से 2020 के बीच 73 एकदिवसीय और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रहा। उन्होंने शानदार औसत 42.09 और 101.06 की स्ट्राइक रेट के साथ एकदिवसीय मैचों में 1389 रन बनाए, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने अपने पार्ट-टाइम स्पिन गेंदबाजी के साथ एकदिवसीय मैचों में 27 विकेट भी लिए। सबसे छोटे फॉर्मेट में, उन्होंने छह पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 122 रन बनाए हैं।

39 वर्षीय जाधव ने धोनी की कप्तानी में कमाल किया, अपनी बल्लेबाजी के अलावा उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी योगदान दिया। जाधव उस टीम का हिस्सा थे जो 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement