facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs SRH: युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में ठोकी फिप्टी, कर दी छक्कों की बारिश

Advertisement

अभिषेक ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 10 ओवर में 148 पर लाकर खड़ा कर दिया।

Last Updated- March 27, 2024 | 8:54 PM IST
Abhishek Sharma

आज की रात आईपीएल में छक्कों की जमकर बरसात हुई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर हल्ला बोला। शुरुआत ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में की और मैदान के चारों तरफ गजब के शॉट लगाए। हेड के सामने जो भी गेंदबाज आता ढेर सारे रन लुटाकर जाता। आनन-फानन में हेड ने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

बहरहाल, हेड 24 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 सिक्स जड़े

अभिषेक शर्मा का हल्ला बोल

लेकिन अभी कहानी कहां खत्म हुई थी। बल्कि यहां से अभिषेक शर्मा की कहानी ने परवान चढ़ना शुरू किया। अभिषेक ने पीयूष चावला के ओवर में दो छक्के लगाने के साथ शुरुआत की और इसके बाद जो भी गेंदबाज आया उसके खिलाफ जमकर हल्ला बोला। हालांकि, अभिषेक आखिर में पीयूष के ही शिकार बने। उन्होंने 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 सिक्स लगाए।

अभिषेक ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 10 ओवर में 148 पर लाकर खड़ा कर दिया। अभिषेक इसके साथ हैदराबाद की तरफ से इस टूर्नामेंट में सबसे तेज फिप्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। दूसरे नंबर पर आज के ही मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले ट्रेविड हेड हैं। तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं। जिन्होंने साल 2015 में केकेआर के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

कॉमेंट्री पैनल में बैठे सुरेश रैना ने बताया कि अभिषेक शर्मा की बैटिंग के साथ युवराज सिंह ने बहुत काम किया है। और आज युवराज के ही अंदाज में अभिषेक बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

बना 10 ओवर में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 148 रन टांग दिए। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी टीम ने पहले 10 ओवर में इतना बड़ा स्कोर बना दिया हो। इसके पहले साल 2021 में आबू धाबी में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के ही खिलाफ 131 का स्कोर पहले 10 ओवर में बनाया था।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement