facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को कहा अलविदा…गायकवाड़ को सौपी कमान

Advertisement

भारत के लिये छह वनडे और 19 टी20 मैच खेल चुके रूतुराज 2020 में सीएसके से जुड़े थे और पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम के लिये 52 मैच खेल चुके हैं ।

Last Updated- March 21, 2024 | 8:55 PM IST
MS Dhoni

CSK New Captain: एक हैरानी भरे फैसले में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के पहले मैच से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह रूतुराज गायकवाड़ को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नया कप्तान बनाया गया है । आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी ।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शुक्रवार को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना है। आईपीएल ने ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर जारी करते हुए लिखा ,‘‘ पेश है चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान रूतुराज गायकवाड़।’

भारत के लिये छह वनडे और 19 टी20 मैच खेल चुके रूतुराज 2020 में सीएसके से जुड़े थे और पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम के लिये 52 मैच खेल चुके हैं । पिछले साल रूतुराज ने 16 मैचों में 147 . 50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाये थे ।

सीएसके ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा ,‘‘ एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी टाटा आईपीएल 2024 की शुरूआत से पहले रूतुराज गायकवाड़ को दी । रूतुराज 2019 से चेन्नई टीम का अहम हिस्सा है और आईपीएल में 52 मैच खेल चुका है ।’’

धोनी इस सेशन के बाद संभवत: खेल से विदा लेंगे लिहाजा उनकी मौजूदगी में टीम इस बदलाव की जरूरत महसूस कर रही होगी ।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement