facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान को मिला हार्दिक पंड्या जैसा ऑलराउंडर, आते ही झटके 13 विकेट, बैटिंग में भी कर रहा कमाल

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ टेस्ट डेब्यू करने वाले जमाल ने इस सीरीज में जमकर अपनी छाप छोड़ी है।

Last Updated- January 04, 2024 | 3:45 PM IST
Pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब्दुल रज्जाक के बाद से किसी ऐसे ऑलराउंडर की तलाश कर रही थी जो असरदार तेज गेंदबाजी करने के साथ बल्ले से जौहर दिखाने में भी माहिर हो। बहरहाल, मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लोहा ले रही एशियाई टीम को लगता है कि वो ऑलराउंडर मिल गया है।

भले ही अभी तक इस दौरे में पाकिस्तान को हर विभाग में मुंह की खानी पड़ी हो लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने अपने प्रदर्शन से पाकिस्तानी टीम को ढांढस जरूर बंधाया है।

आमेर ने झटके अब तक 13 विकेट

हम बात कर रहे हैं 27 साल के आमेर जमाल की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ टेस्ट डेब्यू करने वाले जमाल ने इस सीरीज में जमकर अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पहली पारी में 6 तो दूसरी पारी में एक विकेट झटका, मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी वह गेंद से बढ़िया साबित हुए और पहली पारी में 3 विकेट तो दूसरी पारी में 2 विकेट झटके।

वहीं, मौजूदा सिडनी में टेस्ट में अभी तक वह 1 विकेट झटक चुके हैं। कुल मिलाकर वह इस दौरे में 13 विकेट झटक चुके हैं, जो उनकी गेंदबाजी की धार की बानगी पेश करता है।

बल्ले से जौहर दिखाने में पीछे नहीं

गेंद ही नहीं बल्ले से भी उन्होंने जब मौका मिला है निराश नहीं किया। जमाल ने सिडनी टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 82 रन की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने जिस तरह के गगनचुंबी सिक्सर जड़े, उससे हर कोई उनका मुरीद बन गया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 सिक्स जड़े। यही नहीं मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में वह 33 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे थे।

आमेर अभी पाकिस्तानी के निचले ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह का वह प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें ऊपर प्रमोट किया जा सकता है।

जाहिर है कि वह ऑलराउंडर इन मेकिंग हैं। अगर वह अपने फॉर्म को बरकरार रखने में कामयाब हो जाते हैं, तो आने वाले सालों में वह खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर निखार पाएंगे।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement