facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PBKS vs RR: किंग्स और रॉयल्स में किसका पलड़ा भारी; चेक करें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Advertisement

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 26 मैच खेले हैं। इनमें से राजस्थान ने 15 जीत मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स 11 मैच जीतने में सफल रही है।

Last Updated- April 12, 2024 | 4:59 PM IST
IPL 2023 PBKS vs KKR

PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच 27वें में पंजाब किंग्स (PBKS) 13 अप्रैल यानी शनिवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) की मेजबानी करेगी।

दोनों टीमें करीबी हार के बाद मैच में इस मैच में आपने-सामने होंगी। जहां पंजाब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 2 रन से हार गयी थी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) से हार गयी थी।

PBKS vs RR: हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 26 मैच खेले हैं। इनमें से राजस्थान ने 15 जीत मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स 11 मैच जीतने में सफल रही है।

*कुल खेले गए मैच: 26

*राजस्थान रॉयल्स जीता: 15

*पंजाब किंग्स जीता: 11

PBKS vs RR: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 175 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। हालांकि, गेंद नई होने पर स्विंग करती है जिससे तेज गेंदबाजों को पावरप्ले में विकेट भी मिलती है। ऐसा लगता है कि मुल्लांपुर में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है क्योंकि गेंद पुरानी होने के बावजूद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है।

PBKS vs RR: कैसा रहेगा मौसम

Accuweather.com के मुताबिक, चंडीगढ़ का मौसम क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। मैच के दिन तापमान 44% ह्यूमिडिटी के साथ 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि शनिवार को ओस बड़ी भूमिका नहीं निभा सकती है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement