facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋषभ पंत का विवादित रिव्यू: बिना लिए पहुंचा थर्ड अंपायर के पास, अंपायर से हुई बहसबाज़ी!

Advertisement

LSG vs DC: ऋषभ पंत ने कहा कि उन्होंने तो रिव्यू लिया ही नहीं था

Last Updated- April 12, 2024 | 8:19 PM IST
Rishabh Pant
फोटो साभार: Twitter/tanay_chawda1

लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उस वक्त मैदान में कन्फ्यूजन पैदा हो गया। जब अंपायर ने डीसी के कप्तान ऋषभ पंत के द्वारा लिए गए वाइड को लेकर रिव्यू को थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया।

इशांत शर्मा की वाइड गेंद पर लिया था रिव्यू

ये बात LSG की पारी के चौथे ओवर की है। गेंदबाजी कर रहे इशांत शर्मा ने देवदत्त पडिक्कल को लेग स्टंप पर गेंद फेंकी। गेंद लेग साइड के बाहर थी और अंपायर ने लिहाजा उसे वाइड करार दे दिया। इसके बाद बाद स्क्रीन पर दिखा कि तीसरे अंपायर गेंद वाइड है या नहीं इसको लेकर रिव्यू करने लगे। फैसला जैसा कि अंदेशा था वाइड का ही आया।

मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे पंत

इसके तुरंत बाद डीसी के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे। कॉमेंटेटर्स के मुताबिक वह कह रहे थे कि उन्होंने तो रिव्यू लिया नहीं तो यह रिव्यू क्यों किया जा रहा था? लेकिन अंपायर उन्हें समझाते हुए दिखे कि आपने रिव्यू करने का इशारा किया था। एक फुटेज में दिखा भी जिसमें ऋषभ वास्तव में रिव्यू करने का इशारा करते दिखे।

कॉमेंट्री कर रहे आरपी सिंह ने कहा- शायद ऋषभ ये इशारा करते हुए साथी खिलाड़ियों से पूछ रहे होंगे कि उन्हें रिव्यू लेना चाहिए कि नहीं? लेकिन आप इस तरह का इशारा मैदान में नहीं कर सकते। अगर आप करते हैं तो इसको रिव्यू लेना ही माना जाएगा।

कुछ देर बहस के बाद ऋषभ वापस चले गए लेकिन निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। जाहिर है कि मैच के शुरुआती क्षणों में कौन रिव्यू बेवजह गंवाना चाहेगा भला?

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 8:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement