facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rohit-Hardik Saga: मैच हारने के बाद रोहित शर्मा को गले लगाने लगे हार्दिक पंड्या, रोहित नहीं दिखे खुश, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

जिस अंदाज में मुंबई इस मैच को हारी उसको लेकर सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को निशाना बनाया जा रहा है।

Last Updated- March 25, 2024 | 11:02 AM IST
Rohit Hardik

IPL 2024 सीजन की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को पटखनी दी और विजयी शुरुआत की। तब से उत्साह चरम पर है, हर मैच में गजब का एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। यह सीजन रोमांच, उतार-चढ़ाव और शानदार प्रदर्शनों से भरा हुआ है। हर टीम जीत के लिए जी-जान से जुटी हुई है।

लेकिन इसी बीच दर्शकों को इंतजार था मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले का। गौर करने वाली बात है कि पिछले सीजन हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान थे लेकिन इस बार वह ट्रेडिंग के जरिए मुंबई इंडियंस शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मुंबई इंडियंस में आने की शर्त भी यही थी कि अगर वह आएंगे तो कप्तान बनेंगे। नतीजतन उन्हें रोहित शर्मा की जगह इस सीजन टीम का कप्तान बनाया गया है। जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Also Read: IPL 2024 के 5 मैचों के बाद कौन टीम है पॉइंट टेबल में नंबर 1, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन खिलाड़ी आगे? जानें

रविवार को जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के लिए उतरे तो उनका स्वागत उस गर्मजोशी अंदाज में नहीं हुआ जिसकी वह उम्मीद लगा रहे थे बल्कि इसके उलट दर्शकों ने उन पर मैदान में फब्तियां कसीं। वहीं, दूसरी तरफ रोहित का स्वागत गर्मजोशी से हुआ।

Also Read: RCB vs PBKS, IPL 2024: होली के दिन RCB भिड़ेगी पंजाब किंग्स से, जानें संभावित प्लेइंग XI; कहां, कितने बजे देखें मैच

चूंकि, एक करीबी मैच मुंबई इंडियंस हार गई इसलिए माहौल में बड़ी गहमा-गहमी दिखी। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के मुताबिक पंड्या ने रोहित को गले लगाने की कोशिश की लेकिन रोहित उनके इस व्यवहार से खुश नहीं दिखे। इसी दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी भी पास खड़े थे।

जिस अंदाज में मुंबई इस मैच को हारी उसको लेकर सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या को निशाना बनाया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर लिखा, जब खुद पंड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था तब उन्होंने तिलक को भेज दिया। लगता है उन्होंने राशिद खान का सामना न करने को लेकर यह फैसला लिया। गौर करने वाली बात है कि आखिरी ओवर में जब 19 रन चाहिए थे तब पंड्या एक चौका-छक्का लगाकर आउट हो गए और यहीं से मुंबई मैच हार गई।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement