facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR vs GT: रॉयल्स और टाइटंस की भिड़ंत आज; क्या होगी प्लेइंग 11, कब और कहां देखें मैच ?

Advertisement

गुजरात टाइटंस को अपना अभियान पटरी पर लाना होगा और उसके सामने राजस्थान के रॉयल्स की कड़ी चुनौती होगी, जो आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

Last Updated- April 10, 2024 | 12:58 PM IST
Yuzvendra Chahal

IPL 2024 today’s match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 24वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) आज यानी 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी।

गुजरात टाइटंस को अपना अभियान पटरी पर लाना होगा और उसके सामने राजस्थान के रॉयल्स की कड़ी चुनौती होगी, जो आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

टीम की की बात करें तो उम्मीद है कि राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 पिछले मैच की तरह सेम ही रहेगी। हालांकि, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है, जो पिछले दो मैच में नहीं खेल सके थे।

इस बीच, गुजरात पावर-हिटर डेविड मिलर की फिटनेस को लेकर चिंतित है, जो पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। मिलर की जगह केन विलियमसन को लिया गया लेकिन पूर्व कीवी कप्तान कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। अगर मिलर फिट हो जाते हैं तो केन को एक बार फिर से बेंच पर बैठना पड़ेगा।

IPL 2024: RR vs GT संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 11 : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

GT की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, बीआर शरथ/रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर : केन विलियम्सन

RR vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात (GT) ने अब तक आपस में 5 आईपीएल मैच खेले हैं। आरआर ने उनमें से केवल 1 जीता है जबकि जीटी ने 4 मुकाबले जीते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 188 रन और आरआर के खिलाफ गुजरात का हाईएस्ट स्कोर 192 रन है।

आईपीएल के 2022 सीज़न में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए सभी 3 मैच जीते। पिछले साल, राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत हासिल की थी। तब शिम्रोन हेटमायर के 26 में से 56 रन ने जड़ आरआर को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

GT vs RR टॉस का समय ?

टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल RR vs GT मैच को लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर करेगा।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

फैंस जियो सिनेमाज पर RR vs GT IPL मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement