facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में खुशी के आंसुओं में डूबे चोटिल गुरबाज, देखें वीडियो

Advertisement

अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट इस ऐतिहासिक जीत के बाद बहुत उत्साहित दिखे और गुरबाज को अपने कंधों पर उठाकर टीम की विजयी परेड में शामिल हुए।

Last Updated- June 25, 2024 | 3:44 PM IST
Rahmanullah Gurbaz
Screengrab: X

अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज, जिन्हें बांग्लादेश की पारी के दौरान घुटने पर चोट लगने के कारण मैदान के बाहर जाना पड़ा था। वह टीम के पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद ड्रेसिंग रूम में खुशी के आंसू बहाते दिखे। बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की जीत के बाद, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान में ही जीत का जश्न मनाया।

गुरबाज चोट के चलते चल नहीं पा रहे थे, ऐसे में उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें सहारा दिया। अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट इस ऐतिहासिक जीत के बाद बहुत उत्साहित दिखे और गुरबाज को अपने कंधों पर उठाकर टीम की विजयी परेड में शामिल हुए।

बल्लेबाजी के दौरान आज गुरबाज को रन बनाने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने 17वें ओवर में लेग स्पिनर रिशाद होसेन के हाथों विकेट गंवाने से पहले 55 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 43 रन बनाए।

इसके बाद बांग्लादेश की पारी के पहले ओवर में वह टखने में गेंद लगने के कारण घायल हो गए। मैदान पर फिजियो ने उनको स्प्रे लगाया लेकिन वो काम नहीं आया। नतीजतन, गुरबाज को मैदान से बाहर ले जाया गया।

रिजर्व विकेटकीपर मोहम्मद इशाक ने उन्हें रिप्लेस किया और विकेटकीपिंग का जिम्मा बाकी बचे मैच में संभाला। इस दौरान उन्होंने महमुदुल्लाह का महत्वपूर्ण कैच भी लिया।

इससे पहले गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। यह उनकी नौवीं 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी थी, जो अफगानिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे ज्यादा साझेदारियों के बराबर है।

अफगान सलामी बल्लेबाजों ने एक टी20 विश्व कप एडिशन में किसी जोड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड फभी तोड़ दिया। पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम था। 2021 के टी20 विश्व कप में बाबर और रिजवान ने मिलकर 411 रन बनाए थे।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement