facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रील बनाने के चक्कर में बुरे फंसे युवराज, रैना और हरभजन; दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला

Advertisement

हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे 'तौबा-तौबा' गाने पर एक रील या वीडियों बना कर पोस्ट की थी।

Last Updated- July 16, 2024 | 12:05 PM IST
Harbhajan Singh, Yuvraj Singh and Suresh Raina

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) सोशल मीडिया पर एक रील डालने के चक्कर में बुरे फंस गए हैं।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में विकलांग लोगों का मजाक उड़ाने के आरोप में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह और गुरकीरत मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह शिकायत नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपल (NCPEDP) के एक्सेक्यूटिव डायरेक्टर अरमान अली ने दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में अली का कहना है कि वीडियो में सुरेश रैना और युवराज सिंह विकलांग होने का नाटक कर रहे थे, जो भारत के करोड़ों विकलांग लोगों का अपमान है।

अरमान अली ने एएनआई से कहा, “मुझे लगता है कि यह भारत के 10 करोड़ से अधिक विकलांग लोगों का अपमान है। हरभजन सिंह एक सांसद हैं और उन्हें विकलांगों के लिए आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वह किस तरह का वीडियो बना रहे हैं?… भारत में विकलांगता को लेकर जागरूकता की भारी कमी है। आप भ्रम फैला रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं और इसीलिए मैंने शिकायत दर्ज की है।”

पीटीआई के मुताबिक़, शिकायतकर्ता का कहना है कि क्रिकेटरों की तरफ से सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है। उन्हें उनके इस काम के लिए दंडित किया जाना चाहिए।

क्या है मामला?

दरअसल हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘तौबा-तौबा’ गाने पर एक रील या वीडियों बना कर पोस्ट की थी। उन्होंने यह वीडियो विश्व चैंपियनशिप 2024 जीतने के बाद की थी।

इस वीडियो में तीनों क्रिकेटर एक-एक करके विकालंग बनने की एक्टिंग कर रहे थे। हालांकि, क्रिकेट्स की तरफ से यह मजाक के मूड में किया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर आलोचना होने लगी जिसके बाद क्रिकटरर्स ने इस वीडियो को हटा लिया। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस वीडियो के लिए माफी भी मांगी है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement