facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GDP में 7.3% की ग्रोथ बेहद सकारात्मक, माहौल उत्साहजनक: SBI चेयरमैन

Advertisement

पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने अग्रिम अनुमान में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी।

Last Updated- January 10, 2024 | 4:12 PM IST
SBI चेयरमैन ने बजट में ब्याज आय पर टैक्स में राहत की वकालत की, Budget 2024: SBI Chairman advocated relief in tax on interest income in the budget
File Photo: SBI chief Dinesh Khara

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने के अनुमान को बुधवार को बेहद सकारात्मक बताया। खारा ने यहां आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के पहले दिन पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में समग्र आर्थिक माहौल ‘बहुत उत्साहजनक’ है।

पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने अग्रिम अनुमान में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की अनुमानित वृद्धि दर उन सभी मौजूदा अनुमानों से कहीं अधिक है जिनमें अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत से कम रहने की बात कही गई थी। हालांकि, आरबीआई ने पिछले महीने अपने अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने के साथ नए आकलन को ‘रुढ़िवादी’ भी बताया था।

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के कारोबारी नजरिये के बारे में पूछे जाने पर खारा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एक फरवरी को पेश होने जा रहे आगामी बजट से अपनी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर खारा ने कहा कि यह एक लेखानुदान होगा लिहाजा बजट में बड़े नीतिगत निर्णयों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार पूर्ण बजट न पेश कर लेखानुदान ही संसद में पेश करेगी।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement