facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पहली छमाही में भारत से 8.58 लाख पर्यटक पहुंचे दुबई

Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 PM IST

घूमने-फिरने के लिए दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या वर्ष 2022 की पहली छमाही में दोगुना से भी अधिक होकर 8.58 लाख हो गई। दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग (डीईटी) ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह आंकड़ा देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में भारत से दुबई पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 4.09 लाख थी।
जनवरी-जून 2022 के दौरान कुल 71.2 लाख विदेशी मेहमान दुबई पहुंचे जो वर्ष 2021 की पहली छमाही की 25.2 लाख विदेशी मेहमानों की संख्या का करीब तीन गुना है। इनमें 22 फीसदी पर्यटक पश्चिमी यूरोप से दुबई आए।
दुबई के शहजादा और कार्यकारी परिषद के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में यह बढ़ोतरी दुबई अमीरात की अर्थव्यवस्था की जुझारू क्षमता और इसमें गति को दिखाती है। यह दुबई के सर्वाधिक पर्यटकों वाला गंतव्य बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप है। आने वाले वर्षों में भी दुबई इस स्थिति को मजबूत करता रहेगा।
कोविड महामारी से पहले के साल 2019 की पहली छमाही में दुनिया भर से कुल 83.6 लाख पर्यटक दुबई पहुंचे थे।

First Published - August 9, 2022 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट