facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AIPEF ने थर्मल पावर प्लांट में कोयले की कमी, इंपोर्ट की जांच की मांग की

Advertisement

कई बिजली उत्पादकों की मांग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सूखे ईंधन की कीमत में वृद्धि हुई है।

Last Updated- November 28, 2023 | 12:35 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम
Representative Image

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने मंगलवार को देश में विभिन्न ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले की कमी के साथ-साथ उसके आयात की स्वतंत्र जांच की मांग की।

एआईपीईएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार को बिजली उत्पादन उपयोगिताओं द्वारा कोयले के आयात की अतिरिक्त लागत वहन करनी चाहिए। इसमें कहा गया कि कुछ संस्थाओं को कोयले के बढ़ते आयात से फायदा मिल रहा है।

कई बिजली उत्पादकों की मांग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सूखे ईंधन की कीमत में वृद्धि हुई है। एआईपीईएफ के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि जांच के संदर्भ में यह शामिल होना चाहिए कि कोयला आयात के मुख्य लाभार्थी कौन हैं। एआईपीईएफ के अनुसार, सरकार द्वारा आयातित कोयला आधारित संयंत्रों को पूरी क्षमता से चलाना अनिवार्य करने और घरेलू कोयला आधारित संयंत्रों को आयातित कोयले का मिश्रण चार प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत करने का निर्देश देने के बाद कोयले का आयात बढ़ गया है। सरकार ने इस साल मार्च में बिजली अधिनियम की धारा 11 के तहत एक निर्देश जारी किया, जिसमें बिजली की मांग में वृद्धि और अपर्याप्त घरेलू कोयले की आपूर्ति के बीच आयातित कोयला-आधारित (आईएसबी) बिजली संयंत्रों को पूरी क्षमता पर काम करने के लिए कहा गया।

शुरुआत में 16 मार्च से 15 जून 2023 तक के लिए आदेश जारी किया गया। बाद में इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। एआईपीईएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कोयले के आयात की स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए और घरेलू कोयले के साथ वैज्ञानिक मिश्रण के बिना आयातित कोयले को जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ताकि ‘बॉयलर’ और बिजली उत्पादन उपकरणों को नुकसान न हो।

बयान में कहा गया है कि, यदि जेनकोस (उत्पादन कंपनियों) के लिए ईंधन का आयात अनिवार्य कर दिया जाता है तो भारत सरकार को अतिरिक्त लागत वहन करनी चाहिए ताकि इसका भार डिस्कॉम (वितरण कंपनियों) और उपभोक्ताओं पर न पड़े।

इसके अलावा, बिजली स्टेशन को सल्फर हटाने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता है क्योंकि आयातित कोयले में भारतीय कोयले से अलग, सल्फर सामग्री होती है। बयान के अनुसार, इस बात को स्वीकार करने की हर वजह मौजूद है कि कोयला संकट वास्तव में कोयले के आयात को सक्षम करने के लिए बनाया गया न कि कोयला संकट की मजबूरियों के कारण कोयले के आयात का सहारा लिया जा रहा है। यदि कोयले का आयात आवश्यक है तो एक ही विक्रेता से कई राज्य सरकारों द्वारा स्वतंत्र आयात से खरीदारों की सौदेबाजी की क्षमता कम हो जाएगी और कोयले की लागत बढ़ जाएगी।

आयातित कोयले की खरीद को केंद्रीकृत किया जाना चाहिए। एआईपीईएफ ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आयातित कोयले को उचित रूप से मिश्रित किया जाए और विभिन्न संयंत्रों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति की जाए।

अनुचित मिश्रण ‘बॉयलर’ के स्वास्थ्य तथा दीर्घायु पर हानिकारक प्रभाव होते है। मिश्रित कोयले की कीमत भारतीय कोयले की कीमत के समान सिद्धांतों और आधार पर होनी चाहिए। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने विद्युत अधिनियम 2003 के तहत अपनी असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल किया और आयातित कोयले की खरीद व उपयोग को अनिवार्य कर दिया। यह संवैधानिक प्रावधान का सरासर उल्लंघन कर किया गया।

एआईपीईएफ के अनुसार, इसका परिणाम यह होगा कि जो राज्य उपयोगिताएं पहले से ही घाटे में चल रही हैं, उन्हें निजीकरण या उनकी संपत्तियों के मुद्रीकरण के लिए उपयुक्त घोषित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement