facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

रियल्टी में और विदेशी माल

Last Updated- December 09, 2022 | 11:16 PM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सरकार को रास आ रहा है। इसलिए सरकार ने इसे आसान बनाने के लिए नया मसौदा पेश किया है, जिसमें मिक्स्ड डेवलपमेंट परियोजना में न्यूनतम पूंजी की शर्त खत्म कर दी गई है।


लेकिन इस मसौदे के मुताबिक तीन शर्तों को तो पूरा करना ही होगा।  इनमें पहली शर्त तो यह है कि कम से कम 50 फीसदी निर्माणाधीन क्षेत्र होटल और रेस्तरां, बीच रिसोर्ट्स, केटरिंग जैसी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के लिए होना चाहिए।

दूसरी शर्त यह कि निर्माणाधीन क्षेत्र का कुल 20 फीसदी होटल बनाने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। आखिरी शर्त यह है कि मिक्स्ड डेवलपमेंट की इन परियोजनाओं के निर्माण को संबंधित विभागों की अनुमति मिली हो और आवासीय परियोजनाओं का व्यावसायिक परियोजनाओं के साथ घालमेल न हो।

वर्तमान नियमों के मुताबिक अगर कोई विदेशी कंपनी अकेले ही ऐसी परियोजना में इच्छुक है तो उसे कम से कम 1 करोड़ डॉलर का निवेश करना ही होगा। देसी कंपनी के साथ मिलकर उसे 50 लाख डॉलर ही लगाने पड़ते हैं।

आईं तीन नई शरते

50 फीसदी निर्माणाधीन क्षेत्र हो पर्यटन के लिए

20 फीसदी पर होटल निर्माण

परियोजना को विभागीय मंजूरी और व्यावसायिक व आवासीय परियोजनाओं में न हो घालमेल

First Published - January 27, 2009 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट