facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s forex reserves: मार्च 2026 तक 745 अरब डॉलर तक पहुंचेगा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, BofA ने जताया अनुमान

Advertisement

भारत के पास 692 अरब डॉलर के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है, जो देश के शेयरों और बॉन्ड्स में बढ़ते विदेशी निवेश से बढ़ा है।

Last Updated- October 04, 2024 | 5:19 PM IST
Forex Reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार  मार्च 2026 तक 745 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने अनुमान जताते हुए बताया कि इससे केंद्रीय बैंक को रुपये के एक्सचेंज रेट को कंट्रोल करने में ज्यादा सहूलियत होगी।

BofA के एनालिस्ट राहुल बजोरिया और अभय गुप्ता ने शुक्रवार को एक नोट में लिखा कि मॉनेटरी अथॉरिटी ‘बड़े विदेशी मुद्रा भंडार रखने को लेकर सहज दिख रही है,’ क्योंकि वह आकस्मिक तौर पर आने वाले बाहरी जोखिम (contingent external risks) के खिलाफ बफर बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भारत के भंडार की पर्याप्तता (India’s reserves adequacy) अन्य प्रमुख उभरते बाजारों के मुकाबले मजबूत है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग

भारत के पास 692 अरब डॉलर के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है, जो देश के शेयरों और बॉन्ड्स में बढ़ते विदेशी निवेश से बढ़ा है। यह राशि रुपये को बाहरी झटकों से स्थिरता प्रदान करती है, और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इसका उपयोग करेंसी में बहुत उतार-चढ़ाव को सीमित करने के लिए करता है। यह उतार-चढ़ाव अभी रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब मंडरा रहा है।

विदेशी मुद्रा भंडार में आएगी तेजी

एनालिस्ट्स के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी भुगतान संतुलन अधिशेष (balance-of-payments surplus) की वजह से होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चालू खाता घाटा कम हो रहा है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बाजार की अस्थिरता के समय एक ढाल के रूप में काम करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने की जरूरत पर बार-बार जोर दिया है।

 

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement