facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में बूम, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बना भारत, 7500 फीसदी बढ़ा एक्सपोर्ट

Advertisement

मोबाइल इंडस्ट्री को वित्त वर्ष 2024 में यह अनुमान बढ़कर 1.2 लाख करोड़ हो जाने की उम्मीद है यानी एक दश में इसमें 7500 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Last Updated- March 08, 2024 | 10:00 AM IST
smartphone exports

देश की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री ने इस समय धूम मचाई है। करीब दस साल पहले देश की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री ने जो टारगेट सेट किया था उसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस बारे में जानकारी सामने आई है, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) की रिपोर्ट में, जिसमे कहा गया है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गया है।

ICEA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 10 सालों के दौरान 4.1 लाख करोड़ रुपये के कुल 2.45 अरब मोबाइल फोन बनाए। वहीं अगर करीब दस साल पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2014-15 में यह आंकड़ा महज 18,900 करोड़ रुपये था।

बता दें, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन, एपल, शाओमी, ओप्पो, वीवो, लावा आदि कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

10 साल में तेजी से बढ़ा एक्सपोर्ट

एसोसिएशन का कहना है कि भारत का यह सेक्टर आज से दस साल पहले यानी 2014 में जहां 78 पर्सेंट इंपोर्ट पर निर्भर था, वहीं अब यह फिलहाल 97 पर्सेंट तक आत्मनिर्भर हो गया है। इंडस्ट्री ने अगले 10 वर्षों में 20 लाख करोड़ का टारगेट तय किया था और 19.45 लाख करोड़ के कुल प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल किया।

यह भी पढ़ें: FY24 में करीब 8 प्रतिशत रहेगी वृद्धि दर, Moody’s ने कैपेक्स और जबरदस्त घरेलू मांग की वजह से किया संशोधन

कितना हुआ एक्सपोर्ट

वित्त वर्ष 2014-15 में भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट सिर्फ 1,556 करोड़ रुपये था। मोबाइल इंडस्ट्री को वित्त वर्ष 2024 में यह अनुमान बढ़कर 1.2 लाख करोड़ हो जाने की उम्मीद है यानी एक दश में इसमें 7500 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आंकडो़ं के अनुसार साल 2014-24 के दौरान एक्सपोर्ट बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICEA का कहना है कि एक्सपोर्ट में आई इस तेज ग्रोथ की वजह से ही मोबाइल फोन भारत की 5वीं सबसे बड़ा एक्सपोर्ट कमोडिटी बन गई है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement