facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: बजट पूर्व परामर्श 5 जुलाई को संपन्न, 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

Advertisement

आगामी बजट के लिए नौकरी और विकास के मसलों पर 19 जून से 120 से अधिक आमंत्रित परामर्शदाताओं से व्यक्तिगत रूप से विचार-विमर्श शुरू हुआ था।

Last Updated- July 07, 2024 | 9:39 PM IST
Union Budget

Budget 2024: वित्त मंत्रालय ने बजट पूर्व परामर्शों का 5 जुलाई को समापन किया है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्यातकों और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, ऊर्जा, आधारभूत ढांचा क्षेत्र सहित अन्य 10 पक्षों के साथ बजट पूर्व परामर्श हुए। आगामी बजट के लिए नौकरी और विकास के मसलों पर 19 जून से 120 से अधिक आमंत्रित परामर्शदाताओं से व्यक्तिगत रूप से विचार-विमर्श शुरू हुआ था।

भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार तीसरी बार सत्ता में आने पर अपना पहला पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते महीने बजट 2024-25 पर सुझाव प्राप्त करने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात भी की थी।

वित्त मंत्री को देश में जारी आर्थिक चिंताओं को हल करने के लिए सुझाव मिले। इस क्रम में राजकोषीय समेकन के पथ पर आगे बढ़ने, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) का विस्तार सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों तक करना और श्रम साध्य क्षेत्रों में नौकरियों का सृजन व उपभोग को बढ़ाने के सुझाव मिले।

उद्योग प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री के साथ विचार-विमर्श में सुझाव दिया था कि नौकरी सृजन के उपायों पर जोर दिया जाए। उन्होंने यह सुझाव भी दिया था कि छात्रों को बजटीय मदद मुहैया करवाई जाए और विशेषज्ञों को जेनएआई कोर्स करने के लिए मदद दी जाए।

किसान संघों ने आगामी बजट की चर्चा में यह प्रस्ताव भी पेश किया गया कि पीएम किसान मदद में 6,000 रुपये सालाना दी जाने वाले राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये सालाना किया जाए और किसानों को सभी सब्सिडी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए दी जाएं। दरअसल आम चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीद से कम प्रदर्शन आने के मद्देनजर यह मांग उठाई गई है।

श्रमिक यूनियनों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का निजीकरण रोकने का भी सुझाव दिया है।

औद्योगिक निकायों ने वित्त मंत्री से मांग की है कि संशोधित अनुमानों की तुलना में पूंजीगत व्यय को 25 फीसदी बढ़ाया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों – आवास, कृषि, वेयरहाउसिंग, सिंचाई आदि को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो पाएंगे। उन्होंने तर्क दिया कि पूंजीगत व्यय बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरियों को बढ़ावा मिलेगा और इससे मांग भी बढ़ेगी।

वित्त मंत्रालय आरबीआई के 2.11 लाख करोड़ रुपये के भारी भरकम लाभांश को किस तरह इस्तेमाल करता है, इस पर भी करीबी नजर रखी जाएगी। आरबीआई के इस लाभांश से सरकार को राजकोषीय सहायता मिलेगी और इससे व्यय अपेक्षाओं को प्रबंधित करने में पर्याप्त गुंजाइश मिलेगी।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement