facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

महंगाई पर सीसीपी की बैठक टली

Last Updated- December 05, 2022 | 9:41 PM IST

महंगाई पर मंत्रालयों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। सरकार ने आज कैबिनेट समिति (सीसीपी) की बैठक स्थगित कर दी। इसके पीछे इस्पात की कीमतों पर नियंत्रण के उपायों को लेकर वाणिज्य तथा वित्त मंत्रालय में तीखे मतभेदों को प्रमुख वजह बताया जा रहा है।


हालांकि वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महंगाई को रोकने को लेकर कोई मतभेद नहीं है।  नाथ ने कहा, ‘विभिन्न विभागों का इस मामले में विभिन्न दृष्टिकोण हो सकता है, लेकिन इस मामले में जल्द ही आम सहमति बना ली जाएगी।’


उन्होंने यह भी कहा कि, ‘खाद्य पदार्थो या किसी अन्य जिंस के उत्पादन में कोई कमी नहीं है। राज्य सरकारों को चाहिए कि आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करें।’ सीसीपी की होने वाली बैठक में स्टील की कीमतों पर नियंत्रण के लिए आयात शुल्क लगाने तथा उत्पाद शुल्क में कमी करने जैसे उपायों पर विचार किया जाना था।

First Published - April 15, 2008 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट