facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

केंद्र ने किया राज्यों से एटीएफ पर कर घटाने का आग्रह

Last Updated- December 06, 2022 | 10:00 PM IST

नागरिक विमानन मंत्रालय ने राज्यों के वित्त मंत्रियों से आग्रह किया है कि वे विमानों के ईंधन (एटीएफ)पर लग रहे बिक्री कर को घटाकर 12.5 प्रतिशत करे।


वर्तमान में राज्य जेट ईंधनों पर 20 से 30 प्रतिशत कर लगाती है। मंत्रालय ने इससे पहले भी कर में 4 प्रतिशत की कटौती करने की बात कही थी। केरल में सोमवार को हुए राज्यों के अधिकार प्राप्त वित्त मंत्रियों की बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और एयर इंडिया के मुख्य प्रबंध अधिकारी रघु मेनन ने बिक्री कर की कटौती के संबंध में बातचीत की।


अगर राज्य इस मांग को मान लेते हैं तो विमान कंपनियों को अपने कुल परिचालन खर्च में 5 प्रतिशत की बचत होगी। वैसे उन क्षेत्रों में यह बचत और ज्यादा होगी जहां विमानों का परिचालन अधिक होता है। मिसाल के तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट, जहां कुल घरेलू उड़ानों का 25 प्रतिशत परिचालित होता है और भारतीय विमान कंपनियों के द्वारा कुल ईंधन खपत का यहां 20 प्रतिशत इस्तेमाल होता है, को इस कदम के बाद ज्यादा फायदा होगा।


वहीं ऐसे गैर-मेट्रो शहर जहां विमानों का परिचालन अपेक्षाकृत कम होता है, वहां इस कदम से कम फायदा होगा। अधिकार प्राप्त समिति ने एटीएफ पर लगने वाले सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और राज्य बिक्री कर संरचना का पूरा ब्यौरा मांगा है।

First Published - May 7, 2008 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट