facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Windfall Tax में फिर बदलाव, क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा

Advertisement

Windfall Tax: डीजल और ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) पर घटाया निर्यात शुल्क

Last Updated- November 01, 2023 | 4:34 PM IST
Crude Oil
Representative Image

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि डीजल और ATF (एविएशन टरबाइन फ्यूल) पर विंडफॉल टैक्स (Levy) में कटौती की है। मंगलवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई।

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने बुधवार से पेट्रोलियम कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9,800 भारतीय रुपये ($117.70) प्रति टन कर दिया है। इस तरह से देश में निकाले जा रहे क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा हुआ है।

किस पर कितना लगेगा विंडफॉल टैक्स?

क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ा कर 9,800 रुपये प्रति टन किया गया है। यानी की क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे पहले सरकार ने 18 अक्टूबर को क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 12,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 9,050 रुपये प्रति टन किया था।

Also read: Core sector output: 8 प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री का उत्पादन सुस्त, 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

ATF पर लेवी 1 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है।

डीजल पर लेवी 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

हर 15 दिन में होती है विंडफॉल टैक्स की समीक्षा

नोटिफिकेशन के मुताबिक, पेट्रोल के निर्यात को विंडफॉल टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। आपको बता दें कि सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। बाजार में चल रही तेल की कीमतों के आधार पर ही इसकी समीक्षा की जाती है।

Also read: BFSI Summit: दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ चौंकाने वाली होगी, महंगाई दर पर काबू पाना प्राथमिकता-RBI गवर्नर

भारत सरकार ने पिछले साल जुलाई में कच्चे तेल उत्पादकों पर विंडफॉल टैक्स लगाया था। इसके साथ ही गैसोलीन, डीजल और विमानन ईंधन के निर्यात पर लेवी बढ़ा दी थी क्योंकि निजी रिफाइनरी स्थानीय स्तर पर बेचने के बजाय विदेशी बाजारों में मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन से लाभ कमाना चाहते थे।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement