facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

बीमा क्षेत्र में निवेश के नियमों में ढील देने की योजना: चिदंबरम

Last Updated- December 06, 2022 | 10:00 PM IST

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भारत सरकार कोशिश करेगी कि बीमा, बैंकिंग और पेंशन के क्षेत्र में नियमों में ढील दी जाए, जिससे विदेशी निवेश के लिए समझौते हो सकें।


उन्होंने मैंड्रिड में 4 मई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘वित्तीय क्षेत्र में सुधार का एजेंडा अभी अधूरा है। हम अपने  साझेदारों को समझाने में असफल रहे हैं, जहां घरेलू निजी और विदेशी निवेशकों पर पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंध है।’


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को 4 कम्युनिस्ट पार्टियों का समर्थन है। वे बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाए जाने का विरोध करते रहे हैं। अभी इसकी अधिकतम सीमा 26 प्रतिशत है। भारत के पेंशन व्यवसाय को विदेशी निवेशकों के लिए नहीं खोला गया है।


लीमान ब्रदर्स एलएलसी के मुताबिक कार्पोरेट बॉन्ड मार्केटिंग, पेंशन और बीमा क्षेत्र में वित्तीय सुधारों से निवेश बढ़ेगा और आर्थिक विकास में 1.5 प्रतिशत अंक से अधिक का इजाफा होने की उम्मीद है। देश की 1.1 अरब आबादी में 80 प्रतिशत लोगों का बीमा नहीं है, 88 प्रतिशत लोगों के पास पेंशन योजना नहीं है।


भारत की अर्थव्यवस्था 912 अरब डॉलर की है,इसमें 2003 से लगातार करीब 8.7 प्रतिशत विकास दर बनी हुई है। मनमोहन सिंह की सरकार की इच्छा है कि 2012 तक विकास दर को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए जिससे नई नौकरियों का सृजन हो।


भारत के कुल संसाधनों की मात्रा, चीन के औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंकों से भी कम है, जो चीन के सबसे बड़े ऋण प्रदाता हैं। पिछले महीने भारत के व्यापार और निवेश पैनल ने अनुशंसा की थी कि भारत के 300 अरब डॉलर के फारेन एक्सचेंज का प्रयोग कंपनियों को बाहर से तकनीक और संयंत्र मंगाने के लिए दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।

First Published - May 7, 2008 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट