अर्थव्यवस्था

Coal Import: अगस्त में भारत का कोयला आयात 12 प्रतिशत घटा

ई-कॉमर्स फर्म एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल कोयला आयात भी 10.3 प्रतिशत घटकर 10.39 करोड़ टन रह गया

Published by
भाषा   
Last Updated- October 08, 2023 | 1:59 PM IST

भारत का कोयला आयात (coal import) इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 12.08 प्रतिशत घटकर 1.82 करोड़ टन रह गया। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 2.07 करोड़ टन था।

ई-कॉमर्स फर्म एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल कोयला आयात भी 10.3 प्रतिशत घटकर 10.39 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.59 करोड़ टन था।

अगस्त में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.05 करोड़ टन था, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 1.38 करोड़ टन था। इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 46.2 लाख टन था।

यह भी पढ़ें : CII कारोबारी विश्वास सूचकांक 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़ा, भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि गैर-कोकिंग कोयले के आयात में (अगस्त 2023 तक) लगभग दो करोड़ टन की भारी गिरावट आई है। घरेलू उपलब्धता बढ़ने के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने ये रुझान आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई।

First Published : October 8, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)