facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फियो, निर्यात संवर्धन परिषदों में चुनाव दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रहा है वाणिज्य मंत्रालय

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 12:52 PM IST
कम शुल्क दर से बढ़ेगा निर्यातExports will increase due to lower duty rate

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पात्रता मानदंड की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके पीछे मकसद उन्हें अधिक समावेशी और प्रतिनिधित्व करने वाला बनाना है।

एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा करने और प्रबंध समिति और अन्य पदों पर विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधित्व के बारे में उपयुक्त सिफारिशें देने के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। पैनल को इस प्रक्रिया को पूरा करने और अपनी सिफारिशें देने में करीब दो माह का समय लगेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि इन सिफारिशों के आधार पर मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन होने तक निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और भारतीय निर्यात संघों के महासंघ (फियो) के चुनाव को रोक दिया जाए।

इनमें वे चुनाव भी शामिल हैं जिनके नतीजों की तत्काल घोषणा नहीं हुई है। फियो मार्च में पहले ही अपने उपाध्यक्ष का चुनाव चुका है। इसी साल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था।

विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों में ईईपीसी इंडिया, ईओयू और एसईजेड के लिए निर्यात संवर्धन परिषद, परियोजना ईपीसी, मूल रसायन, सौंदर्य प्रसाधन और डाई निर्यात संवर्धन परिषद, रसायन और संबद्ध उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद (सीएपीईएक्सआईएल), चमड़ा निर्यात परिषद, खेल सामान निर्यात संवर्धन परिषद और रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद शामिल हैं।

फियो के पूर्व अध्यक्ष एस सी रल्हन ने इस कवायद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मौजूदा दिशानिर्देशों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement