अर्थव्यवस्था

Core sector growth: कोर सेक्टर की ग्रोथ नवंबर में 4.3% पर सिमटी, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले हुआ सुधार

वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर के दौरान बुनियादी उद्योगों की औसत ग्रोथ 4.2% रही जो पिछले साल इसी अवधि में 8.7% थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 31, 2024 | 7:03 PM IST

देश के आठ बड़े बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ नवंबर 2024 में घटकर 4.3% रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 7.9% थी। हालांकि, अक्टूबर 2024 के मुकाबले (3.7%) यह प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा।

क्या हुआ धीमा, क्या हुआ तेज?

कोयला (7.5%), रिफाइनरी प्रोडक्ट्स (2.9%), फर्टिलाइजर (2%), स्टील (4.8%) और बिजली (3.8%) जैसे बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले धीमी रही, जबकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन घट गया। दूसरी ओर, सीमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवंबर में 13% की ग्रोथ दर्ज की। वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर के दौरान, बुनियादी उद्योगों की औसत ग्रोथ 4.2% रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 8.7% थी।

IIP में योगदान

ये आठ उद्योग – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर, स्टील, सीमेंट और बिजली – औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27% का योगदान करते हैं। IIP से देश के औद्योगिक विकास की स्थिति का आकलन किया जाता है। बुनियादी उद्योगों की धीमी ग्रोथ देश के औद्योगिक विकास पर असर डाल सकती है।

First Published : December 31, 2024 | 7:03 PM IST