facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: मार्च में प्रमुख क्षेत्र का उत्पादन घटकर 5 माह के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 11:18 PM IST
Editorial: Risks to growth
PTI

देश के 8 बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि दर मार्च में घटकर 5 माह के निचले स्तर 3.6 प्रतिशत पर रह गई। इसे प्रमुख क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इन 8 में से 7 क्षेत्रों के उत्पादन में वित्त वर्ष 23 के आखिरी महीने में गिरावट आई है।

उद्योग विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोयला (12.2 प्रतिशत) को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में क्रमिक आधार पर वृद्धि कम हुई है।
प्राकृतिक गैस (2.8 प्रतिशत), रिफाइनरी उत्पाद (1.5 प्रतिशत), उर्वरक (9.7 प्रतिशत) और स्टील (8.8 प्रतिशत) की वृद्धि दर पिछले महीने की तुलना में कम हुई है।

वही सीमेंट (-0.8 प्रतिशत) और बिजली (-1.8 प्रतिशत) के उत्पादन में पिछले महीने की तुलना में कमी आई है। कच्चे तेल के उत्पादन में लगातार दसवें महीने संकुचन आया है और मार्च में इसके उत्पादन 2.8 प्रतिशत की कमी
आई है।

इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि प्रमुख क्षेत्र के उत्पादन में मार्च में गिरावट की वजह यह है कि सिर्फ कोयला और कच्चे तेल के उत्पादन में पिछले माह की तुलना में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘कुछ क्षेत्रों में उत्पादन बेमौसम बारिश की वजह से प्रभावित हो सकती है, जिसमें बिजली व सीमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसमें मार्च महीने में सालाना आधार पर संकुचन आया है। वहीं कोयला, उर्वरक और स्टील में विस्तार उत्साहजनक है।’

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च में प्रधान अर्थशास्त्री सुनील सिन्हा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा पूंजीगत व्यय करने से स्टील क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। साथ ही चीन में गतिविधियां बढ़ने से इसे बल मिला है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 8 प्रमुख उद्योगों का अधिभार 40.27 प्रतिशत होता है और इसका आईआईपी पर उल्लेखनीय असर पड़ता है।
नायर ने कहा, ‘इन आंकड़ों के साथ मार्च महीने में आईआईपी वृद्धि में 3 से 4 प्रतिशत गिरावट की उम्मीद है।’

पिछले सप्ताह नैशनल काउंसिल फार अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अपने ताजा बिजनेस एक्सपेक्टेशन सर्वे में कहा था कि लगातार तीन तिमाही तक चली कमजोरी के बाद वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कारोबारी धारणा में तेजी आई है और कारोबारी विश्वास सूचकांक (बीसीआई) चौथी तिमाही में बढ़कर 149.7 पर पहुंच गया है, जो चौथी तिमाही में 126.6 पर था।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement