अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth : देश के 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा, मार्च में 5.2 % पर पहुंची

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 30, 2024 | 7:58 PM IST

Core sector: देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। मार्च में ग्रोथ 5.2 फीसदी रही। हालांकि, बुनियादी उद्योगों की यह वृद्धि दर इस साल फरवरी के मुकाबले कम है। फरवरी में ग्रोथ 7.1 फीसदी थी।

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। बीते वर्ष मार्च में यह 4.2 फीसदी थी। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

संचयी रूप से भी अप्रैल-मार्च 2023-24 में इन क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि दर धीमी होकर 7.5 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 7.8 प्रतिशत थी।

बता दें कि देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 फीसदी है

First Published : April 30, 2024 | 6:57 PM IST