facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: देश के 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा, अप्रैल में 6.2% पर पहुंची

Advertisement

मार्च में इन आठ उद्योगों की वृद्धि दर छह प्रतिशत थी जबकि एक साल पहले अप्रैल, 2023 में यह 4.6 प्रतिशत रही थी।

Last Updated- May 31, 2024 | 6:48 PM IST
Core Sector Growth

Core Sector Growth: आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अप्रैल में बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली का उत्पादन बेहतर होने से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर (Core Sector Growth Rate) अच्छी रही है। मार्च में इन आठ उद्योगों की वृद्धि दर छह प्रतिशत थी जबकि एक साल पहले अप्रैल, 2023 में यह 4.6 प्रतिशत रही थी।

कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली को बुनियादी उद्योगों में गिना जाता है। इनकी देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में सम्मिलित रूप से 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आंकड़ों से पता चलता है कि फर्टिलाइजर सेक्टर का उत्पादन अप्रैल में गिर गया जबकि कोयला, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों की वृद्धि दर में सुस्ती दर्ज की गई। कोयला उद्योग की वृद्धि दर नरम पड़कर 7.5 प्रतिशत रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9.1 प्रतिशत थी।

इ्स्पात उद्योग की वृद्धि दर 16.6 प्रतिशत से घटकर 7.1 प्रतिशत पर आ गई जबकि सीमेंट उद्योग साल भर पहले के 12.4 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement