facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली तिमाही में करेंट अकाउंट डेफिसिट GDP का एक प्रतिशत रहेगाः रिपोर्ट

Advertisement

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मांग नरम पड़ने से सेवाओं की मांग भी हल्की पड़ी है। इससे दूसरी तिमाही में सेवाओं का trade surplus 36 अरब डॉलर पर ही बने रहने का अनुमान

Last Updated- August 28, 2023 | 6:19 PM IST
Slight decline in current account deficit in second quarter to $11.2 billion: RBI करंट अकाउंट डेफिसिट में दूसरी तिमाही में आई मामूली गिरावट, घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा: RBI

व्यापार घाटा कम होने के साथ भारत का चालू खाते का घाटा (CAD) अप्रैल-जून तिमाही में घटकर करीब 10 अरब डॉलर रहने की संभावना है, जो सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का एक प्रतिशत होगा। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है।

इंडिया रेटिंग्स (India Ratings) ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में व्यापार घाटा कम होने से चालू खाते के घाटे में गिरावट आने का अनुमान है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 18 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 2.1 प्रतिशत था। हालांकि, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रेटिंग एजेंसी को चालू खाते का घाटा बढ़ने की आशंका है।

आठ तिमाहियों के बाद पहली बार वस्तु निर्यात जुलाई-सितंबर तिमाही में 100 अरब डॉलर के नीचे आ सकता है। इस अवधि में आयात 163 अरब डॉलर रहने का अनुमान है जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की बड़ी भूमिका है। ऐसी स्थिति में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में व्यापार घाटा 64 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मांग नरम पड़ने से सेवाओं की मांग भी हल्की पड़ी है। इससे दूसरी तिमाही में सेवाओं का व्यापार अधिशेष (trade surplus) 36 अरब डॉलर पर ही बने रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 6:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement