facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi GST: त्योहारी कारोबार से भरा दिल्ली सरकार का खजाना

Advertisement

इस साल त्योहारी सीजन के महीनों में दिल्ली सरकार को 13 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है।

Last Updated- December 12, 2023 | 6:38 PM IST
GST

त्योहारी सीजन से दिल्ली सरकार का खजाना भर गया है। त्योहारों पर बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर हुई बिक्री से दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में इजाफा हुआ है। नवंबर महीने में भी दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में बढोतरी दर्ज की गई।

त्योहारी महीनों में जीएसटी संग्रह 13 फीसदी बढ़ा

देश में जुलाई महीने से त्योहारी कारोबार की शुरूआत हो जाती है और दीवाली तक चलता है। इस साल दीवाली नवंबर महीने के शुरूआत में थी।

दिल्ली सरकार को जुलाई—नवंबर महीने की अवधि में करीब 12,790 करोड रुपये की जीएसटी वसूली हुई है। पिछली समान अवधि में 11,325 करोड रुपये की जीएसटी वसूली हुई थी। इस तरह त्योहारी सीजन वाले महीनों में पिछले साल की तुलना में जीएसटी वसूली में करीब 13 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई।

इस बीच, नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह में 17 फीसदी इजाफा हुआ है। दिल्ली सरकार को नवंबर महीने में करीब 2,670 करोड रुपये जीएसटी प्राप्त हुआ, जो पिछले साल नवंबर में प्राप्त 2,280 करोड रुपये से 17 फीसदी अधिक है।

हालांकि यह वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में जरूर कम रही। पड़ोसी राज्यों में नवंबर महीने में हरियाणा के जीएसटी संग्रह में 44 फीसदी, राजस्थान के जीएसटी संग्रह में 29 फीसदी और उत्तर प्रदेश के जीएसटी संग्रह में 24 फीसदी इजाफा हुआ।

दिल्ली सरकार आसानी से हासिल कर सकती है जीएसटी वसूली का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने अपने बजट में चालू वित्त के लिए 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी मिला था।

वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था। लेकिन वसूली करीब 28,500 करोड़ रुपये की हुई। इस तरह चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीएसटी संग्रह में करीब 10.50 फीसदी की वृद्धि दर की जरूरत है।

अब तक जीएसटी वसूली वृद्धि दर इससे ज्यादा ही है। इस तरह सरकार आसानी से जीएसटी वसूली के लक्ष्य को हासिल कर सकती है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement