facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diamond Export: चीन की कमजोर मांग से हीरा निर्यात प्रभावित

Advertisement

भारत हीरों की तराशी और पॉलिशिंग का विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है।

Last Updated- July 04, 2024 | 10:36 PM IST
Surat houses 6000 diamond units, accounts for 90-95% of world's diamond cutting polishing

हीरे के प्रमुख बाजार चीन में मांग की कमी के कारण भारत से तराशे और पॉलिश किए गए हीरे के निर्यात में कमी आ रही है। यह जानकारी देते हुए गुरुवार को एक प्रमुख कारोबारी संगठन ने कहा कि अगर सरकार इस उद्योग का समर्थन नहीं करती है तो इसमें स्थिरता की संभावना नहीं है।

भारत हीरों की तराशी और पॉलिशिंग का विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है। वैश्विक रूप से 10 में से 9 हीरों की पॉलिशिंग भारत में होती है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा, ‘हम इस समय कमजोर मांग के संकट से जूझ रहे हैं। खासकर चीन में कोविड-19 के बाद रिकवरी सुस्त है। परिणामस्वरूप मांग में गिरावट जारी है।’

भारत के तराशे और पॉलिश किए गए हीरों के निर्यात में चीन की हिस्सेदारी एक तिहाई है। यह खरीद मुख्य रूप से हॉन्गकॉन्ग के माध्यम से होती है। आर्थिक मंदी के कारण ग्राहकों की तरजीह बदली है और लोग हीरों से सोने के आभूषणों की ओर मुड़ रहे हैं और कम शादियों के कारण मांग घटी है।

भारत से तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जून तिमाही में करीब 15 फीसदी कम हुआ है। शाह ने कहा कि 2022-23 के दौरान इसमें 27.5 फीसदी की गिरावट आई थी। उन्होंने कहा कि उद्योग इस समय संकट में है और पिछले महीने सरकार से इस साल के बजट में कुछ छूट की मांग की गई थी।

जीजेईपीसी ने सरकार से अनुरोध किया है कि स्पेशल नोटिफाइड जोन (एसएनजेड) में कच्चे हीरों की बिक्री की अनुमति दी जाए। शाह ने कहा कि साथ ही वैश्विक पहचान वाले डायमंड ट्रेडिंग हाउसों जैसे बोनास और आई हेनिग को एनएनजेड से कामकाज करने की अनुमति दी जाए।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement