facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Direct Tax Collection: प्रत्यक्ष कर संग्रह 2023-24 के संशोधित अनुमानों के 80 फीसदी पर पहुंचा

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में 10 फरवरी तक रिफंड को हटाकर direct tax collection 15.60 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20.25 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- February 11, 2024 | 2:41 PM IST
बकाया टैक्स अप्रैल तक नहीं हो माफ तो सीधे CPC से करें बात, Grievances for unextinguished tax demands can be submitted to CPC

चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (net direct tax collection) सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 15.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह राशि 2023-24 के संशोधित अनुमानों का 80 प्रतिशत है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बयान में कहा, ‘प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में 10 फरवरी, 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चलता है कि सकल संग्रह 18.38 लाख करोड़ रुपये है। यह राशि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.30 प्रतिशत अधिक है।’

वित्त वर्ष 2023-24 में 10 फरवरी तक रिफंड को हटाकर प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.60 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20.25 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल संशोधित अनुमान का 80.23 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया कि एक अप्रैल, 2023 से 10 फरवरी, 2024 के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। इस दौरान कॉरपोरेट आयकर (CIT) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) के सकल राजस्व संग्रह में भी लगातार वृद्धि देखी गई। CIT की वृद्धि दर 9.16 प्रतिशत थी, जबकि PIT की वृद्धि दर 25.67 प्रतिशत रही।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 2:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement