facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

तकरार बरकरार

Last Updated- December 05, 2022 | 9:43 PM IST

पिछड़ी जातियों के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे शिक्षण संस्थानों में लागू आरक्षण में क्रीमी लेयर के  मानक चर्चा में हैं।


केंद्र सरकार की नौकरियों में लागू आरक्षण व्यवस्था में चल रहे क्रीमी लेयर केमानक पहले ही निर्धारित हैं। इन्ही मानकों को शिक्षण संस्थानों में भी दोहराया जा सकता है। हालांकि कुछ राजनीतिक दलों ने इस पर सवाल भी उठाया है। उनका कहना है कि क्रीमी लेयर के मानकों के चलते सरकारी नौकरियों में ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ रहा है।


राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर संसद में बहस का मन बनाया है। इसी क्रम में 150 सदस्यों के पिछड़ी जातियों के सांसदों के दल की बैठक 22 अप्रैल को होनी है। इस फोरम के अध्यक्ष और कांग्रेस के  सांसद हनुमंत राव का स्पष्ट कहना है कि हाल की परिभाषा के मुताबिक निर्धारित आय सीमा को पुनरीक्षित कर ठीक किए जाने की जरूरत है। ee


उन्होंने कहा, ‘छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद से यह जरूरी हो गया है कि क्रीमी लेयर के लिए आय की सीमा 2.5 लाख सालाना से बढ़ाकर 6-7 लाख रुपये सालाना किए जाने की जरूरत है। इससे पढ़ाई पर आने वाले खर्च को वहन करने में सक्षम लोगों के बच्चे शिक्षा पा सकेंगे।

First Published - April 16, 2008 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट